ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20201004 WA0136 संत बोले- नो मास्क नो एंट्री Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। आज यहाँ नो मास्क नो एंट्री के पोस्टर का विमोचन किया। गया। योग गुरु विनोद जोशी ने बताया कि आज नवलेशवर मठ के योगी शिव सत्यनाथ जी महाराज एवं योगी विलास नाथ जी महाराज ने नो मास्क नो एंट्री के पोस्टर का विमोचन किया । योगी शिव सत्यनाथ जी महाराज ने कहा कि वर्तमान में अगर कोरोना वायरस की चैन को तोड़ना है तो सभी को मास्क पहन कर रखना होगा साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए बार-बार हाथों को धोते रहना होगा । वार्ड नंबर 31 के पार्षद पुनीत शर्मा ने बताया कि इन पोस्टर को पवनपुरी, मरुधरा कॉलोनी के सभी घरों पर लगाया जाएगा और राज्य सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के प्रति नागरिकों को जागरूक किया जाएगा । बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि सभी नागरिक अगर मास्क पहनने की आदत को अपनी नैतिक जिम्मेवारी बना ले तो जल्द ही हम बीकानेर में कोरोना की चेन तोड़ने में कामयाब हो पाएंगे । इस अवसर पर योगी शिव सत्य नाथ जी महाराज, योगी विलास नाथ जी महाराज, द्वारकाप्रसाद पचीसिया, पार्षद पुनीत शर्मा, विनोद जोशी, राजकुमार सांखला, शिव कुमार गहलोत, प्रेमराज सेवग और राम जी पुरोहित उपस्थित हुए ।


Share This News