ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 5 इम्युनिटी पावर बढाने के लिये शिविर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। योग शिविर संयोजक सीए सुधीर भाटिया ने बताया कि योग प्रशिक्षण एवं प्रचार समिति बीकानेर व बीकानेर जिला उद्योग संघ के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार से शुरू हुए निशुल्क योग विज्ञान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हो चुका है और बीकानेर वासियों ने बढ़ चढ़ कर इस शिविर में हिस्सा लिया और अपनी इम्युनिटी बढाने के गुर सीखे | योग गुरु विनोद जोशी ने योग कलाओं के साथ साथ योग से होने वाले शरीर के अंदरूनी एवं बाहरी लाभ के बारे में बताया बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि कोरोना महामारी की चेन तोड़ने के लिए मास्क पहनकर रखना, बार बार हाथ धोना व सोसियल डिस्टेंसिंग की पालना करने के साथ साथ अपनी शारीरिक इम्युनिटी बढाने के लिए योग करना भी अत्यंत आवश्यक है | यह शिविर दिनांक 1 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक म्यूजियम सर्किल स्थित वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ योग चोकी पर योग गुरु विनोद जोशी द्वारा प्रात: 5.30 बजे से 7 बजे तक एवं 7 बजे से 8 बजे तक व सांय 5.30 बजे से 6.30 बजे तक निशुल्क योग विज्ञान प्रशिक्षण शिविर जारी रहेगा | योग गुरु विनोद जोशी द्वारा बीकानेर के नागरिकों को योग द्वारा कोरोना को मात देने व इम्युनिटी बढाने के लिए चलाए जा रहे इस निशुल्क योग प्रशिक्षण अभियान का लाभ अधिक से अधिक लोगों को लेना चाहिए ताकि हर व्यक्ति इस महामारी से लड़ने में सक्षम हो सके | योग शिविर अभियान में सागर चौहान, सी.डी. सागर, अनिल तंवर, राजेन्द्र शर्मा, पार्षद पुनीत शर्मा, प्रेमनाथ सोलंकी, गौरव सोनी, नवीन गुप्ता व राजेन्द्र सिंह ने अपनी सेवाएं दी |


Share This News