ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20230226 235223 देशभर में आम आदमी पार्टी करेगी प्रदर्शन Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। आम आदमी पार्टी देशभर में प्रदर्शन करेगी। राजधानी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार करने के बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सिसोदिया को गिरफ्तार कर सीबीआई ने उन्हें रविवार की रात मुख्यालय में ही रखा। उनकी रात CBI मुख्यालय में ही गुजरी। सीबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मनीष सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उन पर सबूत नष्ट करने के भी आरोप हैं। वहीं, दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज देशभर में बड़ा प्रदर्शन करेगी। इसी क्रम में दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर ‘आप’ कार्यकर्ता धरना देंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भी विरोध का प्लान है। मिली जानकारी के मुताबिक 8 घंटे से भी ज्यादा वक्त से CBI हेडक्वार्टर में शराब घोटाले को लेकर सवाल जवाब के सिलसिले के बाद ये गिरफ्तारी हुई। हालांकि आम आदमी पार्टी ने पहले ही सिसोदिया की गिरफ्तारी की आशंका जताई थी यही वजह है कि सुबह से ही आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सड़कों पर जमकर हंगामा काटा। पहले सिसोदिया जुलूस लेकर सीबीआई दफ्तर पहुंचे और उसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।


Share This News