ताजा खबरे
IMG 20250116 095839 करीना कपूर कहाँ थी ?अभिनेता सैफ अली पर हमले के दौरान Rajasthan News Portal मुंबई
Share This News

Thar पोस्ट। अभिनेत्री करीना कहाँ थी ? जब सैफ अली खान हमला हुआ। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और केस रजिस्टर किया जा रहा है। इस दौरान करीना कपूर खान घर पर मौजूद नहीं थी और न ही एक्टर के दोनों बेटे तैमूर और जेह घर पर थे। जानकारी के मुताबिक ऐसे में सैफ अली खान अपने मुंबई आवास पर अकेले ही थे। करीना कपूर खान इन दिनों लंदन में हैं। उन्होंने देर रात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कर के इसकी जानकारी भी दी है। सूत्रों के अनुसार वो अपनी करीबी दोस्त सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ बीती रात पार्टी कर रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस की बहन करिश्मा कपूर भी उनके साथ ही थी। वायरल तस्वीर में डिनर टेबल सजी नजर आ रही है, जिस पर खान के लिए कई प्रकार की डिशेज और ड्रिंक्स रखी हैं। ये एक कैंडल लाइट डिनर की तैयारी है। इसका आयोजन सोनम कपूर के घर पर ही किया गया है। बैकग्राउंड में सफेद दीवारें और काउच देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी बहन करिश्मा कपूर की इंस्टा स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा, ‘लड़कियों की रात’। अब करीना कपूर की इस तस्वीर को देख कई फैंस हैरत में पड़ गए हैं।


Share This News