ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 3 28 मई को पलटेगा मौसम, हल्की बारिश व ओलावृष्टि Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के अधिकांश जिले उबल रहे हैं। भीषण गर्मी और लू की लोर है। लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 28 मई से राज्य के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी, हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। विभाग ने 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मंगलवार को 19 जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट है। नॉतपा में अब तापमान 45 डिग्री पार हो रहा है। सोमवार को जयपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर समेत कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। अगले 24 घंटे तक गर्मी और हीटवेव का असर जारी रहेगा, जबकि 27 मई की देर शाम से उत्तर-पूर्वी राजस्थान में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में अगले दो दिन तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। उत्तर-पूर्वी जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। 


Share This News