ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 4 1 जून तक एक्टिव रहेगा मौसम में बदलाव, 12 जिलों में बदलेगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। एक दिन पहले दिल्ली एनसीआर व राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रहे लोगों को आज से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पूर्वी और कई अन्य जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर 1 जून तक बना रहेगा, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है. आज 12 जिलों में बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है और लू का असर कमजोर पड़ सकता है।


Share This News