





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में विक्षोभ का असर कुछ दिन रहेगा। मौसम विभाग ने 6 जून को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में आंधी-तूफान आने की संभावना है। कुछ जगहों पर 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।


देश मे 6 से 11 जून के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार उत्तर भारत में आज भी प्री मॉनसून बारिश के आसार हैं. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी 6 और 7 जून को कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं. इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने की भी चेतावनी है. यहां 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे इलाके में 6 जून को बारिश होने का अनुमान है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 6 जून और फिर 10-11 जून को बारिश होने के आसार हैं. दिल्ली और वेस्ट यूपी में भी 10 और 11 जून को फिर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो सकती है. पूर्वी राजस्थान में 6 से 11 जून के दौरान आंधी बारिश की आशंका है. पश्चिमी राजस्थान में 7 जून को और पूर्वी राजस्थान में 7 से 11 जून के दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आने की संभावना है।