ताजा खबरे
बस बनी आग का गोला, 40 मुसाफिर बाल-बाल बचे, हरिद्वार में हादसामिशन रोशनी के तहत वरदान हॉस्पिटल में कल लगेगा निःशुल्क नशा मुक्ति शिविरअंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग, अध्यक्ष ममता राठी की प्रेरणा से चांडक परिवार ने लगवाए कूलरछत्रपति शिवाजी महाराज को याद कियादेश के 19 राज्यों में आंधी व तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, राजस्थान के इन जिलों में तूफानी बारिशबीकानेर में बारिश से मौसम पलटा, श्रीडूंगरगढ़ में अंधड़ से तार टूटेबीकानेर : सड़क हादसे में 6 घायलदिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शनसुप्रीम कोर्ट: 61,540 स्कूलों में छात्राओं के शौचालय उपयोग योग्य नहीं, स्कूलों को दिए सख्त निर्देशमौसम : 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया
IMG 20260606 232115 बस बनी आग का गोला, 40 मुसाफिर बाल-बाल बचे, हरिद्वार में हादसा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। तीर्थ नगरी हरिद्वार में बीती शनिवार देर शाम एक बस ही आग का गोला बन गई। यहां हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर सर्वानंद घाट के सामने वॉल्वो बस में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। हादसे का शिकार हुई बस दिल्ली जा रही थी। हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सर्वानंद घाट के सामने दिल्ली जा रही वॉल्वो बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार सभी यात्री चालक और परिचालक की सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकल आए। हालांकि, बस पूरी तरह जलकर राख हो गई और यात्रियों का सामान भी आग जल गया। लेकिन यह गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई। इस बस में करीब 40 लोग सवार थे। आग लगते ही चालक और परिचालक ने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। आग की घटना के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम लग गया। इस दौरान पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया।


Share This News