ताजा खबरे
बस बनी आग का गोला, 40 मुसाफिर बाल-बाल बचे, हरिद्वार में हादसामिशन रोशनी के तहत वरदान हॉस्पिटल में कल लगेगा निःशुल्क नशा मुक्ति शिविरअंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग, अध्यक्ष ममता राठी की प्रेरणा से चांडक परिवार ने लगवाए कूलरछत्रपति शिवाजी महाराज को याद कियादेश के 19 राज्यों में आंधी व तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, राजस्थान के इन जिलों में तूफानी बारिशबीकानेर में बारिश से मौसम पलटा, श्रीडूंगरगढ़ में अंधड़ से तार टूटेबीकानेर : सड़क हादसे में 6 घायलदिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शनसुप्रीम कोर्ट: 61,540 स्कूलों में छात्राओं के शौचालय उपयोग योग्य नहीं, स्कूलों को दिए सख्त निर्देशमौसम : 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया
SAVE 20260606 211646 अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग, अध्यक्ष ममता राठी की प्रेरणा से चांडक परिवार ने लगवाए कूलर Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अधिक मास के पावन अवसर पर सेवा एवं पुण्य की भावना से अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग, बीकानेर द्वारा शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु तीन कूलर लगवाए गए।

इस अवसर पर महिला विंग की अध्यक्ष ममता राठी ने कहा कि अधिक मास सेवा, दान और पुण्य अर्जित करने का विशेष अवसर होता है। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार कोई न कोई सेवा कार्य अवश्य करना चाहिए। सेवा कार्यों से न केवल जरूरतमंदों को लाभ मिलता है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा प्राप्त होती है और वे भी जनकल्याण के कार्यों में सहभागी बनने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। इस अवसर पर प्रेमलता चांडक, माया चांडक आदि मौजूद रहे

महिला विंग के इस सराहनीय प्रयास की समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने प्रशंसा करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया।


Share This News