





Thar पोस्ट न्यूज।पंछी की प्यास बुझाओ पलासिया लगाओ अभियान वंदे मातरम मातृ शक्ति टीम द्वारा।वन्देमातरम महिला शक्ति टीम के द्वारा पालसिया लगाओ कार्यक्रम के तहत आज जयपुर रोड स्थित वैष्णो धाम मंदिर और उसके आस पास के पेड़ो पर पक्षियों को पानी आसानी से मिले उसके लिए 31 पालसिये पानी से भरकर लगाए गए। श्रीमती ओनम भुरा ने इस कार्यक्रम के लिए महिला शक्ति टीम से जुड़कर 31 पालसिये का सहयोग किया। महिला शक्ति टीम की अध्यक्षा श्री कामिनी विमल भोजक मैया ने कहा कि जिस तरह धरती के तापमान बढ़ रहा है और लगातार जमीनों का रूपांतरण आवासीय कॉलोनियों में हो रहा है उसके कारण पक्षियों को पीने के लिए पानी कम मिलता है उपाध्यक्ष माया भाटी ।विजयलक्ष्मी मूंधड़ा, आसू भाटिया,जसोदा खत्री, सूरज राठौड़, सुमित्रा सैन, के साथ सहयोग में जितेंद्र भोजक आदि उपस्थित रहे!




