ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20200827 013434 19 वरदान ने सौ बैड का कोविड अस्पताल बनाने का निर्णय लिया Rajasthan News Portal जयपुर, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। बीकानेर के वरदान अस्पताल ने कोरोना मरीजों की जरूरतों को समझते हुए सौ बैड का कोविड अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। जयपुर जैसी सुविधा अब इस कोविड अस्पताल में मिल जाएगी। डॉ सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि वरदान अस्पताल के पास वाली बिल्डिंग को इस अस्पताल के लिए किराये पर लिया गया है। इसमें सौ बैड होंगे, जिसमें से दस बैड का आईसीयू भी होगा। महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग से वार्ड व कोटेज की व्यवस्था रहेगी। उच्च तकनीकी सुविधाओं से लैस इस अस्पताल में पांच वेंटीलेटर व 30 बाई पेप मशीनें भी होंगी। वहीं मरीजों की मॉनिटर के माध्यम से देख-रेख होगी। डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि कोरोना से जुड़ी सभी जांचें इसी बिल्डिंग में होंगी।
फोर्टीस जैसे अस्पताल में रहे डॉक्टर यहां सेवाएं देंगे। बता दें कि डॉ सिद्धार्थ ने सीएमएचओ को इस अस्पताल की स्वीकृति हेतु आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि इसमें सरकारी नियमों के आधार पर चार्ज लिया जाएगा। इसमें डॉ विनोद असवाल भी सेवाएं देंगे।


Share This News