ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20200921 WA0118 मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। पंचायत चुनाव हेतु मतदान कर्मियों को सोमवार को वेटरनरी ऑडिटोरियम तथा रविंद्र रंगमंच में प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए.एच. गौरी ने मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान कार्मिक बिना किसी डर के मतदान करवाएं, सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का संपूर्ण व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी चंद्रभान सिंह भाटी ने कहा कि सभी अधिकारी प्रशिक्षण को गंभीरता पूर्वक लें तथा इसी गंभीरता एवं सजगता के साथ चुनाव संपन्न करवाएं। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के अधिकारी पंकज शर्मा ने कहा की मतदान इलेक्शन बाय बुक (निर्देशिका) के तहत करवाया जाना चाहिए। इसके अंदर अन्य किसी प्रकार की गुंजाइश नहीं रहती है। यदि हम दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार चुनाव करवाते हैं तो हम निष्पक्ष चुनाव करवाने में सफल होंगे। मतदान अधिकारियों को ईवीएम मशीन का हैंड्स ऑन प्रैक्टिस का प्रशिक्षण इनायत अली, मनोज छिंपा, मोहम्मद अनीस ने प्रदान किया। सैद्धांतिक प्रशिक्षण आर. के. सोनी, अरुण स्वामी, प्रह्लाद दान, भंवर लाल, राजीव गुप्ता, डाॅ. गौरव बिस्सा, नवदीप सिंह, प्रदीप श्रीमाली व सुनील बिश्नोई ने प्रदान किया।  


Share This News