ताजा खबरे
IMG 20201004 005550 8 चाँद की सैर करें भारत में! Rajasthan News Portal पर्यटन, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। क्या आप भी चाँद पर सैर करने की चाह रखते है? भारत में एक ऐसी जगह भी है। जहां आप चांद की सैर कर सकते हैं इस जगह को मूनलैंड के नाम से पूरी दुनिया जानती है। यदि आप भी घूमने के शौकीन हैं और चांद की सैर करना चाहते हैं, तो आप मूनलैंड जा सकते हैं। हमारे देश भारत के कश्मीर में है लेह से महज 127 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है एक स्थान इसका नाम है लामायुरू गांव। दुनियाभर से लोग लामायुरू गांव मूनलैंड की दीदार के लिए जरूर आते हैं। इसे चांद की जमीन कहा जाता है। यह गांव 3,510 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। बताया जाता है कि इस जगह पर झील थी जो बाद में सुख गई। लामायुरू गांव में एक मठ भी है जो आकर्षण का केंद्र है। झील की पीली-सफेद मिट्टी बिल्कुल चांद की जमीन की तरह दिखती है। पूर्णिमा की रात को जब चांद की रोशनी इस पर पड़ती है, तो मिट्टी चांद जैसी चमकने और दिखने लगती है। इसे मूनलैंड कहा जाता है। आप भी यहाँ की सैर का लुत्फ़ उठा सकते हैं।


Share This News