ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 10 मातृभाषा के काॅलम में ‘राजस्थानी भाषा’ अंकित करवाने का अनुरोध Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। प्रदेश के तमाम मातृभाषा जनगणना के दौरान राजस्थानी के सपूत मातृभाषा के काॅलम में ‘राजस्थानी भाषा’ अंकित करवाने का अनुरोध संस्था द्वारा किया गया है, ताकि गत जनगणना के बाद प्रदेश व देश में मातृभाषा राजस्थानी के बोलने वालों की संख्या का सही अनुमान लग सके। जिससे राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता एवं प्रदेश की दूसरी राजभाषा के साथ-साथ नई शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक स्तर पर शिक्षा का माध्यम राजस्थानी भाषा हो सके। जो कि करोड़ों लोगों की जनभावना एवं अस्मिता है।
आगामी जनगणना महाअभियान को ध्यान में रखते हुए गत जनगणनाओं के समय राजस्थानी युवा लेखक संघ द्वारा जो राजस्थानी अंकित कराने के प्रति चेतना का अभियान चलाया था। उसी तरह इस बार भी संस्था आगामी जनगणना अभियान में अपनी भूमिका का निवर्हन कर रही है।
संस्था के प्रदेशाध्यक्ष एवं राजस्थानी मान्यता आंदोलन के प्रवर्तक कमल रंगा ने बताया कि पहले भी राजस्थानी भाषा के लोगों द्वारा अपनी मातृभाषा राजस्थानी बताने के उपरान्त भी उसे हिन्दी की उपभाषा में जोड़ दिया गया। जो ठीक नहीं था, क्योंकि राजस्थानी एक स्वतंत्र एवं समृद्ध भाषा तो है ही साथ ही भाषा वैज्ञानिक दृष्टि से भी वो संपूर्ण मानक पूर्ण करती है।
रंगा ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि आगामी जनगणना में राजस्थानी मातृभाषा का काॅलम स्पष्ट रूप से राजस्थानी भाषा बोलने वालों के आकड़ों में शामिल किया जाए न कि किसी अन्य की उपभाषा बताई जाए।
संवाद प्रेषककमल रंगा


Share This News