ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 96 बीकानेर -सरपंच सहित नौ लोगों पर दुष्कर्म का मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। बीकानेर में यहाँ सरपंच सहित नौ लोगों पर तीन बच्चों की मां ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। नाल थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की वारदात की तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण के मुताबिक़ परिवाद वाया एसपी ऑफिस आया था। परिवादिया ने दुष्कर्म की घटना की तारीख, समय, स्थान आदि कुछ नहीं बताया है। वहीं वह स्वयं थाने नहीं आई है। मेडिकल के लिए फोन किए जा रहे हैं मगर फोन भी नहीं उठा रही। पीड़िता की पहले दो बार गुमशुदगी भी दर्ज हुई थी। उसे एक बार बामनवाली से तथा दूसरी बार बीकानेर से बरामद किया गया। वह अपने पति से खुश नहीं हैं तथा अन्य के साथ जाना चाहती है। पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत पर सुमेरसिंह राजपूत, भंवरलाल मेघवाल, सुखाराम, हुक्माराम, गंगाराम, सरपंच उदाराम, हेतराम जाट, फूसाराम व बाबूलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। साभार।


Share This News