ताजा खबरे
SAVE 20260526 215656 केंद्रीय मंत्री के बीकानेर दौरे से पहले NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा को हिरासत में लेने का संगठन ने जताया विरोध Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के बीकानेर दौरे से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। NSUI बीकानेर ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा को मंगलवार सुबह पुलिस ने उनके निवास से हिरासत में ले लिया।

NSUI नेताओं के अनुसार, श्रीकृष्ण गोदारा को पहले जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना ले जाया गया, जहां कुछ समय तक बैठाए रखने के बाद उन्हें जामसर थाना भेज दिया गया। संगठन ने इस कार्रवाई को “अलोकतांत्रिक” बताते हुए कड़ी निंदा की है।

NSUI बीकानेर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा सरकार पुलिस प्रशासन के जरिए छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन आंदोलन को रोका नहीं जा सकेगा। संगठन ने कहा कि NEET पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली जैसे मुद्दों पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि संगठन Rahul Gandhi की विचारधारा पर चलते हुए अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष करता रहेगा। NSUI ने चेतावनी दी कि यदि सरकार यह सोचती है कि गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट जाएगा, तो यह उसकी बड़ी भूल होगी।

संगठन ने कहा कि NSUI का हर कार्यकर्ता “सड़क से सदन तक” छात्रों और युवाओं के हकों की लड़ाई जारी रखेगा।


Share This News