ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 88 5 फरवरी को प्रदेश के मंत्रालयिक कर्मचारी सामूहिक रूप से अवकाश पर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालय कर्मचारी महासंघ स्वतंत्र की ओर से रविवार को मंत्रालय कर्मचारियों की एक बैठक रविवार को गांधी पार्क में हुई। इस दौरान वक्ताओं ने राज्य सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाया।

प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी ने कहा कि मुख्य सचिव को ग्रेड पे 3600 के लिए 60 से ज्यादा विधायकों द्वारा लिखा गया सिफारिश पत्र रजिस्टर्ड डाक से प्रेषित किया गया है, जिसमें शासन सचिव से निवेदन किया गया कि ग्रेड पे 3600 को सात दिवस में लागू किया जाए। विधानी ने चेताया है कि सरकार ने कार्मिकों की मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया तो 5 फरवरी को प्रदेश के मंत्रालयिक कर्मचारी सामूहिक रूप से अवकाश पर रहेंगे। साथ ही जिला कलेक्ट्रेट के आगे प्रदर्शन करेंगे। साथ ही महासंघ स्वतंत्र की कार्यकारिणी विस्तार करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।कनिष्ठ साहयको को विशेष वर्ग दर्जा देकर ग्रेड पे 3600 करने, वित्त विभाग राजस्थान सरकार वर्ष 2017 के शेड्यूल 5 के तहत हुई वेतन कटौती को निरस्त करें, सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए, प्रदेश के मंत्रालय कर्मचारियों के हित में अलग से निदेशालय का गठन किया जाए, सभी विभागों के नवनियुक्त मंत्रालयिक कर्मचारियों, कनिष्ठ साहयको की परिवेदना निस्तारण कर, गृह जिलों में पदस्थापित किया जाए, राजकीय कार्यालयों में मंत्रालयिक कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य संवर्ग जैसे शिक्षक, इंजीनियर, कर्मचारियों की प्रति नियुक्तियां निरस्त कर , उन्हें उनके मूल पदस्थापन स्थान पर भेजा जाए, शिक्षा विभाग के कार्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का पदस्थापन तत्काल प्रभाव से विद्यालय में करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित मांगे रखी।

बैठक में संभाग अध्यक्ष रसपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गहलोत, प्रदेश परामर्शक लक्ष्मी नारायण बाबा, तरुण मोदी, ताराचंद सिरोही संजय भाटी रामनिवास रोकणा, नीरज आचार्य, युसूफ समेजा, नरेंद्र उपाध्याय , जामिन अली , राजेश भाटी , मोहम्मद शहजाद, तरुण मोदी, विक्रांत जोशी,विजय कुमार पारीक आदि शामिल हुए।


Share This News