





Thar पोस्ट न्यूज। धनीनाथ गिरी मठ पंच मंदिर कोटगेट में आज आध्य जगतगुरु शंकराचार्य जी महाराज की जयंती पर महामंडलेश्वर स्वामी श्री परमात्मा नंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में अभिषेक व पूजन किया गया!





कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव वैद्य वाचस्पति जोशी ने बताया कि वैशाख शुक्ल पंचमी के दिन पूज्यपात आदि शंकराचार्य जी का जन्मोत्सव मठ प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम में ट्रस्ट के ठाकुर भवानी सिंह राठौर, पंडित मुरली मनोहर व्यास मोडाराम सोलंकी मोहन विहार आचार्य, प्रकाश जी वेदपाठी,भवानी पुजारी ने पूज्यपद शंकराचार्य जी का पूजन व आरती गोगा गेट बाहर स्थित ऋग्वेदी ब्राह्मण गायत्री मंदिर मे भी पूज्यपाद आदि शंकाराचार्य जी महाराज की जयंती पर ऋग्वेदीय राका वेद पाठशाला के प्रचार्य शास्त्री पं गायत्री प्रसाद शर्मा के सानिध्य मे पूज्यपाद का पंचामृत से अभिषेक किया गया ।
कार्यक्रम मे रामदयाल चौधरी, नारायण शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा ऋग्वेद शास्त्री पं यज्ञ प्रसाद शर्मा आदि ने पूज्यपाद का पूजन व आरती की।