ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 5 सावधान : इस साल गर्मी का सितम अधिक रहेगा! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट, राजस्थान
Share This News

Tp न्यूज़। पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार गर्मी का सितम अधिक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार प्रदेश में दिन का औसत तापमान में 0.4 डिग्री तक अधिक रह सकता है। इस बार होली पर्व आते आते अधिक गर्मी पड़ेगी। फरवरी समाप्ति पर ही इसके संकेत मिलने लगे थे। मौसम विभाग की माने तो उत्तर पश्चिम भारत के क्षेत्र में मार्च से मई तक सामान्य से अधिक तापमान अधिक रह सकता है। पिछले कुछ दिनों की बात करें तो लगातार बढ़ते तापमान ने जयपुर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में गर्मी के असर को बढ़ा दिया है। जयपुर में पिछले कुछ दिनों में तापमान 33 डिग्री से अधिक हो गया है। इसी तरह बाड़मेर, फलौदी सहित अनेक शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सोमवार को राजधानी जयपुर का दिन का तापमान 30.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गय।वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फलौदी का 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीकानेर 31.8 16.8 रहा।


Share This News