ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
FB IMG 16128679255212134 अभिनेता राजीव कपूर का निधन, राम तेरी गंगा मैली में दमदार अभिनय किया Rajasthan News Portal मुंबई
Share This News

Tp न्यूज़। जाने माने बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर का 9 फरवरी की दोपहर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव को चेंबूर में उनके घर के पास ही स्थित Inlaks Hospital ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।राजीव ने राम तेरी गंगा मैली जैसी तमाम फिल्मों में काम किया था। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करके इस खबर की पुष्टि की है। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से राजीव कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- रेस्ट इन पीस। उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

दिग्गज बॉलीवुड गायिका लता मंगेशकर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट करके राजीव कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। लता मंगेशकर ने अपने ट्वीट में लिखा, “मुझे अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे, गुणी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हुआ। सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे यही मेरी प्रार्थना है।” लता के ट्वीट पर तमाम फैन्स ने भी राजीव कपूर की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।


Share This News