ताजा खबरे
SAVE 20260315 235744 scaled 1008 कन्याओं का होगा पूजन, विधायक व्यास सहित अन्य ने किया पोस्टर का विमोचन Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल एवं मां सती माता भक्त मंडल की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले 1008 कन्याओं के पूजन कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष 26 मार्च (गुरुवार) को लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास किया जाएगा। यह कार्यक्रम पिछले लगभग 10 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है।

रविवार को कार्यक्रम के पोस्टर और फोल्डर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम के पोस्टर का अनावरण किया।

मंडल के अध्यक्ष राजेश छंगाणी ने बताया कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर कन्याओं का पूजन करेंगे। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में कर्मचारी नेता दिलीप जोशी, कथा वाचक महेंद्र व्यास, पंडित दिनेश ओझा, अशोक गौड़, मनु अग्रवाल, शंकर भोजक, बाला महाराज उपाध्याय, संस्थान के सदस्य भैरूरतन ओझा, प्रमोद, नारायण, गौरीशंकर, यशराज, अनसा, पूर्व पार्षद गिरिराज जोशी, गिरिराज भादाणी, बाबूलाल, लखपत, सानू व्यास, आनंद, हरीश बिस्सा, गौतम भादाणी, काना बिस्सा, जीतू छंगाणी, मनीष छंगाणी, किरण बनिया, नरेंद्र गौड़, अजय भादाणी, कृष्ण भादाणी, दुर्गाशंकर कच्छावा, आनंद कच्छावा और सुरेन्द्र ओझा सहित मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आयोजकों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है और आयोजन को भव्य रूप देने के लिए मंडल के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।


Share This News