ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 69 भारत-पाक सीमा पर ड्रग्स रैकेट चलाने तस्कर गिरफ्त में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

श्रीगंगानगर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों और बीएसएफ जवानों के बीच हुई फायरिंग मामले में श्रीगंगानगर पुलिस ने सीमावर्ती गांव दुलारपुर कैरी से दो सगे भाइयों और पंजाब के रहने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों भाइयों के नामसतनाम और बलविंदर सिंह हैं। पुलिस के मुताबिक इन दोनों भाइयों के खेत भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर परहैं। इन्होंने तस्करों को पाकिस्तान से आने वाली मादक पदार्थों की डिलिवरी लेने में मदद की थी जिसकी एवज में उन्हें कमीशन मिलना था। बीते सात फरवरी की रात भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की मदन लाल चौकी के पिलर नंबर 134 पर मादक पदार्थों की डिलिवरी देने आए पाकिस्तानी तस्करों और बीएसएफ जवानों के बीच फायरिंग हुई थी। गोलीबारी के बाद पाकिस्तानी तस्कर वापस भाग गए थे। श्रीगंगानगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उस रात छह किलो के छह पैकेट भारतीय सीमा में फेंके गए थे जिनमें से पांच पैकेट पंजाब के तस्कर ले जाने में कामयाब रहे। वहीं एक पैकेट को बीएसएफ द्वारा तारबंदी के पास से जब्त कर लिया गया। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रहीहै। इस मामले में पंजाब के अन्य तस्करों की मिलीभगत की भी जानकारी सामने आई है। श्रीगंगानगर पुलिस अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी में शामिलअन्य तस्करों की तलाश में जुटी हुई है साथ ही सीमापार पाकिस्तान से आई पांच किलो हेरोइन की खेप भी बरामद की जानी है।साभार


Share This News