





Thar पोस्ट न्यूज, बीकाजी यूनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट: विधायक श्री अंशुमान भाटी और माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप काबरा सहित अनेक लोगों ने की शिरकत। फाइनल मुकाबला आज, महासम्मेलन अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि, विजेताओं को देंगे पुरस्कार। श्री कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी, माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप काबरा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल तथा नोखा नगरपालिका के अध्यक्ष श्री नारायण झवर, गौ भक्त देवश्री चांडक सहित अनेक विशिष्ट व्यक्तियों ने अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित हो रहे पहले बीकाजी यूनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंच कर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। चार दिनों से चल रहे इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आज रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित टर्फ 360 में खेले जाएंगे। सायं 5 बजे से होने वाले इन मुकाबले में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।





इससे पहले खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि वैश्य समाज के युवा उद्योगों के साथ खेलों में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। यह अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे खेलों के माध्यम से आपसी समन्वय और तालमेल में वृद्धि होती है।
माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री काबरा ने कहा कि खेल हमारे मन और मस्तिष्क में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। खेलों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा आवश्यकता है। जीते हुए खिलाड़ी जीत के जज्बे को बरकरार रखने तथा हारने वाले इससे सीख लेने का प्रयास करें।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल ने कहा कि आज सरकारें भी खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। खिलाड़ियों को चाहिए कि वह पूर्ण मनोयोग से खेलें तथा सरकार की खेलों से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाएं।
नोखा नगर पालिका के अध्यक्ष श्री नारायण झवर ने कहा कि आज खेलों से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं का सतत विकास हो रहा है। प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों को खेलों से जुड़े नियमों की पालना करने के साथ धैर्य रखना चाहिए।
अंतराष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष श्री विनोद बाफना ने बताया कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला रविवार टाइम 5 बजे से खेले जाएंगे। रविवार को ही विजेता तथा उपविजेता टीमों के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय वैश्य महासभा के अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल होंगे।
महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री विजय बाफना ने बताया कि टूर्नामेंट में 10 टीमों ने भागीदारी निभाई। लीग स्तर के सभी मुकाबले शनिवार को संपन्न हुए। दस-दस ओवर के मुकाबले में बड़ी संख्या में दर्शकों ने मौजूदगी रही।
प्रतियोगिता संयोजक टूर्नामेंट संयोजक श्री लोकेश करनानी ने बताया कि विजेता टीम को एक लाख एक हजार तथा उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
सहसंयोजक श्री किशन अग्रवाल ने बताया कि पहली बार आयोजित हो रहे ऐसे टूर्नामेंट की समाज के 10 युवा उद्यमियों ने फ्रेंचाइजी ली। उन्होंने लीग मुकाबले तक हुए परिणामों की जानकारी दी और बताया कि प्रतिदिन पांच-पांच मैच आयोजित किए गए।
आयोजन से जुड़े यशु चांडक व मुदित ख़ज़ांची ने आगंतुकों का आभार जताया। इस दौरान जुगल राठी, आउटडोर मीडिया पार्टनर पिंटू राठी, महिला इकाई अध्यक्ष ममता राठी, सुरभि अग्रवाल, अनिल ख़ज़ांची , राधे राठी, किशन लोहिया , सरिता नाहटा, अस्लेश अग्रवाल, सिद्धार्थ पेड़ीवाल, नमन नाहटा , आदि मौजूद रहे।