ताजा खबरे
IMG 20251122 191555 राजस्थान और इटली के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सेतु थे तैस्सितोरी Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। राजस्थानी के इटालियन विद्वान डॉ. एल. पी. तैस्सितोरी की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को अनेक कार्यक्रम हुए। सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में तैस्सितोरी प्रतिमा स्थल पर पुष्पाजंली और शब्दांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट सचिव कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि तैस्सितोरी राजस्थान और इटली के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सेतु थे। उन्होंने बीकानेर में पांच साल से अधिक समय तक रहकर चारण और जैन साहित्य पर भरपूर शोध कार्य किया। युवाओं को इससे सीख लेनी चाहिए। जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरि शंकर आचार्य ने कहा कि तैस्सितोरी ने राजस्थानी भाषा और साहित्य की खूबियों को समझा और राजस्थानी के पेटे भरपूर काम किया। उन्होंने तैस्सितोरी के साहित्यिक अवदान पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अजय जोशी ने कहा कि तैस्सितोरी ने दुनिया में राजस्थानी का मान बढ़ाया। अध्यक्षता करते हुए सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा ने कहा कि राजस्थानी को जन-जन की भाषा बनाना जरूरी है। बच्चों को राजस्थानी से जोड़ना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि और गीतकार राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि डॉ. तैस्सितोरी ने सीमित संसाधनों के दौर में राजस्थानी साहित्य की सेवा की। इससे पहले समीक्षक अशफाक कादरी ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। इस दौरान पुस्तकालयाध्यक्ष विमल शर्मा, राहुल जादूसंगत, म्यूजियम के क्यूरेटर राकेश शर्मा, कवि संजय जनागल, चित्रकार योगेंद्र पुरोहित, कवि कैलाश टाक, राहुल जादूसंगत, जुगल किशोर पुरोहित, भारती इंटरनेशनल स्कूल राजलदेसर की प्राचार्य सुनिता गर्ग, विजंयती राठौड, रुपा एवं विक्रम दाधीच, अब्दुल शकूर सिसोदिया आदि ने तैस्सितोरी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार रखे। गोपाल जोशी ने आभार जताया। इससे पहले सभी ने तैस्सितोरी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।

डॉ. तैस्सितोरी का राजस्थानी भाषा-संस्कृति के संरक्षण में अभूतपूर्व योगदान

राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से राजस्थानी भाषा-संस्कृति के महान् साधक डॉ. एल. पी. तैस्सितोरी की पुण्यतिथि पर उनके समाधि-स्थल पर शनिवार को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर अकादमी सचिव शरद केवलिया ने कहा कि पुरातत्ववेत्ता-बहुभाषाविद् डॉ. तैस्सितोरी ने राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति के संरक्षण-संवर्द्धन के लिये अविस्मरणीय योगदान दिया। उन्होंने इटली से बीकानेर आकर इस क्षेत्र का ऐतिहासिक सर्वेक्षण किया व अमूल्य प्राचीन हस्तलिखित ग्रंथों, शिलालेखों, सिक्कों, प्रतिमाओं आदि की खोज की। केवलिया ने बताया कि राजस्थानी भाषा अकादमी द्वारा चालीस से भी अधिक वर्षों से डाॅ. तैस्सीतोरी की‌ पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष पुष्पांजलि अर्पित की जा रही है।इस दौरान अंजलि टाक, केशव जोशी, कानसिंह, मनोज मोदी, रोहित कुमार स्वामी उपस्थित थे।

डॉ. टैस्सीटोरी सांस्कृतिक पुरोधा थे
प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में महान इटालियन विद्वान राजस्थानी पुरोधा लुईजि पिओ टैस्सीटोरी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय ओळू समारोह के प्रथम दिन आज प्रात: डॉ. टैस्सीटोरी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि एवं विचारांजलि का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार एवं राजस्थानी मान्यता आंदोलन के प्रवर्तक कमल रंगा ने कहा कि टैस्सीटोरी सांस्कृति पुरोधा एवं भारतीय आत्मा थे। उन्होंने राजस्थानी मान्यता का बीजारोपण 1914में ही कर दिया था एवं उन्होंने ही राजस्थानी भाषा को गुजराती से अलग एवं स्वतंत्रत भाषा बताया था। परन्तु दु:खद पहलू यह है कि आज भी इतनी समृद्ध एवं प्राचीन भाषा को संवैद्धानिक मान्यता न मिलना और ना ही विधिक प्रावधानों के होते हुए भी प्रदेश की दूसरी राज भाषा न बनना करोड़ों लोगों की जनभावना को आहत करना है।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार प्रमोद शर्मा ने कहा कि डॉ. टैस्सीटोरी राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति को सच्चे अर्थों में जीते थे। वे अपनी मातृभाषा इटालियन से अधिक प्यार राजस्थानी को देते थे। उनके द्वारा राजस्थानी मान्यता का देखा गया सपना अब सच होगा तभी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाषा अधिकारी सुनील प्रसून ने अपनी विचारांजलि के माध्यम से कहा कि डॉ. टैस्सीटोरी जनमानस में राजस्थानी भाषा की अलख जगाने वाले महानï् साहित्यिक सैनानी थे।

युवा कवि गंगा बिशन बिश्नोई ने उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये राजस्थानी भाषा के लिए गौरव की बात है कि इटली से आकर एक विद्वान ने राजस्थानी भाषा साहित्य के लिए इतने महत्वपूर्ण काम किए।
संचालन करते हुए युवा कवि गिरिराज पारीक ने डॉ. टैस्सीटोरी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ कवि जुगल किशोर पुरोहित ने राजस्थानी को शीघ्र मान्यता मिले इसकी पैरोकारी की। इसी क्रम में कवि शकूर बीकाणवी ने उन्हें काव्यांजलि अर्पित की तो समाजसेवी सैय्यद साबिर अली ने उन्हें राजस्थानी का मौन साधक बताया। इस गरिमामय कार्यक्रम में पुनीत कुमार रंगा, आशिष रंगा, तोलाराम सारण, मोहित गाबा, चेतन छांबड़ा, भवानीसिंह, हरिनारायण आचार्य, अशोक शर्मा, अख्तर अली, घनश्याम ओझा, कार्तिक मोदी, शिव पंवार, कन्हैयालाल सहित अनेक राजस्थानी हेताळूओं ने लगातार उपस्थित होकर अपनी भावांजलि के साथ डॉ. टैस्सीटोरी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन कवि गिरिराज पारीक ने किया एवं सभी का आभार चेतन छाबडा ने ज्ञापित किया।
प्रारम्भ में सभी ने अपनी श्रद्धांजलि-पुष्पांजलि डॉ. टैस्सीटोरी के समाधि स्थल पर अर्पित की।


Share This News