ताजा खबरे
IMG 20260530 212729 सीए अंकुश चोपड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज। आईसीएआई बीकानेर शाखा के पूर्व अध्यक्ष (वर्ष 2022-23) सीए अंकुश चोपड़ा को भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की इस्डस्ट्री एंड बिजनेस कमेटी में काउंसिल वर्ष 2026-27 हेतु आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।यह मनोनयन आईसीएआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी द्वारा किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आईसीएआई बीकानेर शाखा के अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा ने बताया कि संस्थान द्वारा भेजे गए आधिकारिक पत्र में सीए अंकुश चोपड़ा के अनुभव एवं विशेषज्ञता की सराहना करते हुए समिति की गतिविधियों में उनके महत्वपूर्ण योगदान की अपेक्षा व्यक्त की गई है।आईसीएआई अध्यक्ष द्वारा भेजे गए संदेश में सीए डॉ रोहित का भी विशेष आभार व्यक्त किया गया,जिन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व हेतु सीए अंकुश चोपड़ा के नाम का सुझाव दिया।सीए मुकेश शर्मा ने बताया कि बीकानेर शाखा के सभी समिति सदस्यों एवं सीए साथियों ने सीए अंकुश चोपड़ा को इस महत्वपूर्ण मनोनयन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति बीकानेर शाखा एवं पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है तथा इससे स्थानीय सीए्र समुदाय का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व और अधिक सशक्त होगा।इस अवसर पर सीए अंकुश चोपड़ा ने आईसीएआई नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दायित्व का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए प्रोफेशन एवं उद्योग जगत से जुड़े सदस्यों के हित में कार्य करने का प्रयास क रेंगे।


Share This News