ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 4 युवती के खिलाफ मामला दर्ज, चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार लिया वापस Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में बीती रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद सुबह माहौल गरमा गया चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। पीबीएम अधीक्षक की समझाइश और रोगियों के हितों को देखते हुए रेजीडेंट्स चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया है। इस बारे में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुखविंदरसिंह सारण ने कहा कि देर रात एक सड़क हादसे में घायल युवती को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किए जाने के बाद रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. प्रतिभा किसी अन्य मरीज के सिटी स्कैन की प्रक्रिया के लिए सिटी स्कैन रूम पहुंचीं। इसी दौरान उक्त युवती भी वहां पहुंच गई। जिसके बाद युवती ने रेजिडेंट डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया,जिससे डॉक्टर को चोटें आईं।

डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना वे काम पर नहीं लौटेगे। गंभीर मामले को लेकर पीबीएम अधीक्षक डॉ. बीसी घीया ने भी सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। अधीक्षक ने रेजिडेंट डॉक्टर्स से समझाइश करते हुए युवती के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है। हालांकि इस बहिष्कार के चलते कई देर तक सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक सहित ट्रॉमा सेंटर की विभिन्न सेवाएं प्रभावित हुईं।


Share This News