ताजा खबरे
FB IMG 1780239470616 जैसलमेर में डोनाल्ड ट्रंप की पुत्री टिफनी ट्रंप एवं उनके पति माइकल बोलोस का अभिनन्दन Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पुत्री टिफनी ट्रंप एवं उनके पति माइकल बोलोस और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का जैसलमेर राज परिवार के चैतन्य राज सिंह भाटी व अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उन्हें विश्व प्रसिद्ध जैसलमेर दुर्ग, फोर्ट पैलेस म्यूजियम एवं अन्य प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाते हुए स्वर्णनगरी की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और स्थापत्य विरासत से अवगत कराने का अवसर मिला। अतिथियों ने दुर्ग संरक्षण के लिए अपनाई जा रही प्राचीन एवं पारंपरिक तकनीकों की विशेष सराहना की, जो हमारी विरासत के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

सभी अतिथियों का पारंपरिक आतिथ्य के साथ स्वागत कर उन्हें जैसलमेरी पट्टू भेंट किया।

इस दौरान चैतन्य राज सिंह भाटी ने कहा कि मेरा विश्वास है कि उनकी यह यात्रा जैसलमेर की ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

The arrival of US President Donald Trump’s daughter, Tiffany Trump, her husband Michael Boulos, and the US Ambassador to India, Sergio Gor, in Jaisalmer is a matter of immense pride for us.

On this occasion, we had the privilege of guiding them through the world famous Sonar Fort, the Jaisalmer Fort Palace Museum, and other prominent attractions, introducing them to the rich cultural, historical, and architectural heritage of the Golden City. The guests highly appreciated the ancient and traditional techniques being utilized for the conservation of the fort, which stands as a testament to our commitment to preserving our heritage.

All the guests were welcomed with traditional hospitality and presented with a Jaisalmeri Pattu (traditional woven shawl).

I am confident that their visit will play a significant role in giving Jaisalmer’s historical heritage, culture, and tourism a renewed identity on the global stage.


Share This News