ताजा खबरे
ग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसमपूर्व काजरी निदेशक डॉ ओपी यादव का किया सम्मानसिंथेसिस के विद्यार्थियों का एसओएफ के द्वितीय लेवल में उत्कृष्ट परिणामबीकानेर में गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा निकलीकार्मिकों की मिली भारी अनुपस्थिति, राज्य स्तर से आई निरीक्षण टीम ने किया ताबड़तोड़ निरीक्षणप्राचार्य व शिक्षक पर गिरी गाज, कार्मिक निलंबित शिक्षा निदेशक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई
SAVE 20260317 195528 बीकाजी ग्रुप के सहयोग से म्हारी प्यारी गणगौर कार्यक्रम में बिखरे नारी प्रतिभा के रंग Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। फिटनेस योगा स्टूडियो के नारी शक्ति संगठन ने किया आयोजन। गणगौर विवाह की रस्मों की आकर्षक प्रस्तुति, नन्ही बालिकाओं से लेकर प्रोफेशनल महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा।
बीकाजी ग्रुप के सहयोग से फिटनेस योगा स्टूडियो और नारी शक्ति संगठन बीकानेर की ओर से आयोजित “म्हारी प्यारी गणगौर” कार्यक्रम में नन्ही बालिकाओं से लेकर विभिन्न प्रोफेशन से जुड़ी महिलाओं ने अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे। कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक परिधान में स्वयं गणगौर बनकर पहुंचीं। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

यह कार्यक्रम सिनेमैजिक सिनेमा हॉल के ठीक सामने स्थित राधा कृष्ण पैलेस में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक लगातार जारी रहा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गणगौर के विवाह की रस्मों की प्रस्तुति रही। इस दौरान गणगौर पूजन, गणगौर मेहंदी, हल्दी, गणगौर की शादी, गणगौर का मायरा और गणगौर की विदाई जैसी रस्मों को रोचक अंदाज में मंच पर प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में सोलो गणगौर वॉक (अंडर-18 और 18 से ऊपर) तथा डुएट वॉक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं पूर्वी द्वारा प्रस्तुत भाला-तलवार नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। इसके अलावा गवर-ईश्वर जोड़ी प्रतियोगिता भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। कार्यक्रम में 250 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में अंजू माथुर, राधा माथुर, अन्नू सुथार और अंकुर गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं अतिथि के रूप में अलका डॉली पाठक और सरला सिंघी (श्रीराम पापड़) उपस्थित रहीं।

इनका हुआ सम्मान: कार्यक्रम के दौरान संतोष अग्रवाल, सरला सिंघी, ज्ञान गोस्वामी ,उद्घोषक रविंद्र हर्ष का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की आयोजक पिंकी जैन ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को परंपरा से जोड़ना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह के सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष मधु खत्री ने कहा कि गणगौर केवल त्योहार नहीं बल्कि महिलाओं की संस्कृति, आस्था और सृजनशीलता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और सामाजिक एकजुटता भी बढ़ती है।

म्हारी प्यारी गणगौर के ये रहे विजेता
“म्हारी प्यारी गणगौर” कार्यक्रम की आयोजक पिंकी जैन व मधु खत्री ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की गई। जिसमे 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में इशिता कंवर ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय तथा शिखा गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
18 वर्ष से कम आयु वर्ग में पूर्वी तक और दीपिका चंगानी विजेता रहीं।

वहीं गणगौर ईश्वर जोड़ी प्रतियोगिता में हनी माथुर व शिखा गुप्ता तथा परिधि मूंधड़ा व कृष्णवि लोहिया विजेता रहे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पारंपरिक गणगौर की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं और विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी बीकाजी ग्रुप को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के सहयोगी के रूप में भीखाराम चांदमल व श्री राम पापड़ भी शामिल रहे।


Share This News