ताजा खबरे
ग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसमपूर्व काजरी निदेशक डॉ ओपी यादव का किया सम्मानसिंथेसिस के विद्यार्थियों का एसओएफ के द्वितीय लेवल में उत्कृष्ट परिणामबीकानेर में गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा निकलीकार्मिकों की मिली भारी अनुपस्थिति, राज्य स्तर से आई निरीक्षण टीम ने किया ताबड़तोड़ निरीक्षणप्राचार्य व शिक्षक पर गिरी गाज, कार्मिक निलंबित शिक्षा निदेशक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई
SAVE 20260426 174420 scaled केन्द्रीय कानून मंत्री श्री मेघवाल ने श्री लालेश्वर महादेव मंदिर शिवबाड़ी में पुस्तकालय विस्तार भवन का किया लोकार्पण Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर।श्री लालेश्वर महादेव मंदिर के 147 वें प्रतिष्ठा महोत्सव पर विभिन्न खेल प्रतिभाओं का भी किया सम्मानकेन्द्रीय कानून मंत्री और बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने खेल प्रतिभाओं को किया सम्मानित

बीकानेर। केन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को शिवबाड़ी स्थित श्री लालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पुस्तकालय विस्तार भवन का लोकार्पण किया। एमपी लैड से 20 लाख की लागत से इस पुस्तकालय विस्तार भवन का निर्माण करवाया गया।

श्री लालेश्वर महादेव मंदिर स्थापना को लेकर 147 वें प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन। साथ ही केन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने श्री लालेश्वर महादेव मंदिर स्थापना के 147 वें वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम और संवित सोमगिरि जी महाराज के पंचम निर्वाण दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए निशानेबाजी और तीरंदाजी की प्रतिभाओं व मंदिर से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कानून मंत्री श्री मेघवाल ने कहा कि पुस्तकालय में 27 हजार पुस्तकें हैं जो बीकानेर के इतिहास, संस्कृति के लिए मील का पत्थर है। साथ ही कहा कि संवित सोमगिरि जी महाराज ने देश भर में उजियारा फैलाया। गुरु वही है जो अंधेरे में उजियारा फैलाए।

कार्यक्रम के दौरान उठी चार मांगों पर बोलते हुए श्री मेघवाल ने घाट का विस्तार करवाने, संवित सोमगिरि संस्थान में शोधार्थियों के लिए चार कमरों में से दो कमरे खुद व दो कमरे राज्य सभा सदस्य के सहयोग से उपलब्ध करवाने, संवित सोमगिरि जी महाराज की पुस्तक ”कालजयी सनातन धर्म” का अंग्रेजी अनुवाद करवाने व तीरंदाज खिलाड़ियों के लिए 4 नए धनुष की व्यवस्था एसआरएम यूनिवर्सिटी के सहयोग से करवाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि छोटी काशी के रूप में प्रसिद्ध जिले में हन सामाजिक जन जागृति से ही जुआ, सट्टा, नशा और भूमाफियाओं पर लगाम लगा सकेंगे। यह कार्य केवल सरकार नहीं कर सकती। इसके लिए सामाजिक जन जागृतिभी बहुत जरूरी है। साथ ही कहा कि अधर्म को नाश करने में समाज सहयोग करे तभी धर्म की जय होगी, भारत माता की जय होगी।

निशानेबाजी में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने संवित शूटिंग संस्थान के निशानेबाज खिलाड़ी तरुण मेघवाल ,विनीत धवल, महक चौधरी, कनिका राठौड़, प्रमिला बिश्नोई, प्रहिल स्वामी, हर्षवर्धन विशु और कोच शैलेश तिवारी को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल करने पर सम्मानित किया।

तीरंदाजी में मैडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों को भी किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में श्री मेघवाल व श्री व्यास ने संवित धनुर्वेद संस्थान के तीरंदाजी खिलाड़ियों मनीष खटोड़, लोकेश, धर्मचंद, पलक चौधरी, मेघा चौधरी व कोच आशीष आचार्य को विभिन्न तीरंदाजी प्रतियोगिता में मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

मंदिर से जुड़े कार्यकर्ताओं का भी किया गया सम्मान
कार्यक्रम में श्री लालेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े लोगों 35 वर्ष से मंदिर पुजारी श्री श्याम सुंदर पारीक, श्री पृथ्वी सिंह राठौड़, मंदिर के सभी कार्यक्रमों को लाइव करने वाली सुश्री शालिनी जैन, पर्वत सिंह शेखावत, श्री खेमचंद का भी केंद्रीय कानून मंत्री श्री मेघवाल व बीकानेर पश्चिम विधायक श्री व्यास ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में श्री लालेश्वर महादेव मंदिर महंत श्री विमर्शानंद गिरि जी महाराज, बेंगलुरु से आए स्वामी सदा शिवानंद जी, काशी से आए स्वामी विनयानंद जी महाराज,श्री सत्य प्रकाश आचार्य, श्री चंपा लाल गेधर, जिला उद्योग संघ अध्यक्ष श्री डीपी पचीसिया, श्री दीपक पारीक, श्री गुमान सिंह राजपुरोहित, श्री संपत पारीक समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन श्री आर.के. कौशिक ने किया।


Share This News