





Thar पोस्ट न्यूज। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि और विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।


श्री गोदारा ने मंगलवार को कुभानावास गांव में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बने 33/11 केवी विद्युत जीएसएस का लोकार्पण के दौरान यह बात कही।
श्री गोदारा ने कहा कि जीएसएस शुरू होने से लूणकरणसर नगरपालिका क्षेत्र, कालवास सहित आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति अधिक सुदृढ़ होगी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत सुविधा मिल सकेगी।
कार्यक्रम में मंत्री श्री गोदारा ने बताया कि 25 मई 2025 को विद्युत करंट लगने से मृत चेतराम सुथार की पत्नी बिरमा देवी को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इस दौरान सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया गया।
पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक चूल्हों का वितरण किया गया। मंत्री श्री गोदारा ने कहा कि यह योजना स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ घरेलू बिजली बचत और महिलाओं की सुविधा के लिए उपयोगी साबित हो रही है।
जल संरक्षण की दिलाई शपथ
खाद्य मंत्री ने जीएसएस परिसर में पौधारोपण किया गया तथा ‘वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान’ के तहत जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश भर में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जन-जन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा की जाएगी।
खाद्य मंत्री ने किया सड़क का लोकार्पण
इस दौरान खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा ने पोस्ट ऑफिस से औद्योगिक क्षेत्र तक लगभग 1 किलोमीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण, चौड़ाइकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस पर लगभग 49 लख रुपए हुए हैं। इस दौरान श्री गोदारा ने कहा कि यह सड़क बनने से मंडी में आने-जाने वाले किसानों और उद्यमियों, रीको औद्योगिक क्षेत्र और आवासीय कॉलोनी सहित कालू से आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी तथा उनके समय, धन और ऊर्जा की बचत होगी। उन्होंने कहा कि गत ढाई वर्षों में क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं में आमूलचूल सुधार हुआ है। क्षेत्र में विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी श्री दयानंद रूयल, पूर्व प्रधान श्री कानाराम गोदारा, तहसीलदार श्री विनोद पूनिया, थाना अधिकारी श्री गणेश कुमार बिश्नोई, एएक्सईएन श्री गिरधारी लाल सियाग, एईएन श्री राजेश रोशन, जेईएन श्री जेठाराम गोदारा, नगरपालिका अधिकारी श्री भवानी सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।