ताजा खबरे
ग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसमपूर्व काजरी निदेशक डॉ ओपी यादव का किया सम्मानसिंथेसिस के विद्यार्थियों का एसओएफ के द्वितीय लेवल में उत्कृष्ट परिणामबीकानेर में गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा निकलीकार्मिकों की मिली भारी अनुपस्थिति, राज्य स्तर से आई निरीक्षण टीम ने किया ताबड़तोड़ निरीक्षणप्राचार्य व शिक्षक पर गिरी गाज, कार्मिक निलंबित शिक्षा निदेशक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई
IMG 20260402 WA0002 681x1024 1 हनुमान जन्मोत्सव पर महाआरती, श्रृंगार सहित अनेक कार्यक्रम Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में हनुमान महोत्सव पर अनेक कार्यक्रम हुए। रतन बिहारी जी मंदिर के पास, जूनागढ़ के सामने व नजदीक, तेलीवाड़ा पूनरासर जी, श्री बजरंग धोरा धाम, रथखाना कॉलोनी में मेहंदीपुर बालाजी, हनुमान हत्था, मोहतों का चौक, हरोलाई हनुमानजी मंदिर नत्थूसर गेट, जयपुर रोड श्याम धाम, गजनेर रोड प्रताप बस्ती में सियारामजी मंदिर व गुफा सहित अनेक स्थानों पर धार्मिक अनुश्ठान हुए। धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
श्री बजरंग धोरा विकास समिति के आशीष दाधीच ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और विशेष सजावट से सजाया गया। सजावट के लिए जयपुर से मंगवाए गए विशेष फूलों ने धाम की शोभा को और भी दिव्य बना दिया।

पंडित ब्रजमोहन दाधीच द्वारा हनुमान प्रतिमा का विधिवत अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया तथा भव्य दरबार सजाया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक रामचंद्र जी दाधीच की पुण्य स्मृति में, तथा ओमप्रकाश जी दाधीच एवं सरला देवी दाधीच की मूर्तियों का पूजारी परिवार द्वारा विधिवत पूजन किया गया।

मंदिर के प्रधान पुजारी मनमोहन दाधीच ने बताया कि दोपहर 12 बजे महाआरती के पश्चात बाबा को 551 किलो बूंदी प्रसाद का भोग अर्पित किया गया, जिसे बाद में श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। बाबा को छप्पन भोग अर्पित किए गए तथा सायंकाल 7:45 बजे भव्य आरती का आयोजन हुआ। मेले के दौरान लक्ष्मण पारीक एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया, जिसमें श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। अनुज दाधीच ने बताया मंदिर समिति एवं प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा के 24 घंटे दर्शन खुले रहे, जिसका लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया।
शहर के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व इस वर्ष अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


मंदिर में खाटू श्याम बाबा का दरबार विशेष रूप से सजाया गया, वहीं वीर हनुमान जी का भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। दिल्ली से मंगवाए गए ताजे एवं रंग-बिरंगे पुष्पों से किया गया श्रृंगार इतना मनमोहक था कि हर भक्त मंत्रमुग्ध हो उठा। यह अद्भुत श्रृंगार किशन शर्मा, चेतन शर्मा और रूपनारायण सोनी द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया गया।

SAVE 20260403 133822 हनुमान जन्मोत्सव पर महाआरती, श्रृंगार सहित अनेक कार्यक्रम Rajasthan News Portal धर्म

कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें राकेश सोनी, बंटी जी सोनी, राकेश जी सोनी, मयंक शर्मा एवं पिंकी सोलंकी ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “केसरी के लाल छम-छम नाचे, देखो वीर हनुमान…” जैसे जोशीले भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।

इसके साथ ही श्री हरीश जी मिश्रा एंड पार्टी द्वारा अत्यंत मधुर, भावपूर्ण एवं मनमोहक सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उनके सस्वर पाठ ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

​बीकानेर। रानी बाजार स्थित सुप्रसिद्ध पंचमुखा हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। पंचमुखा सेवा समिति और भाजपा रानी बाजार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।

​पंचमुखा सेवा समिति का अनुकरणीय प्रबंधन
आयोजन की सफलता का मुख्य आधार पंचमुखा सेवा समिति का कुशल प्रबंधन रहा

SAVE 20260403 135501 हनुमान जन्मोत्सव पर महाआरती, श्रृंगार सहित अनेक कार्यक्रम Rajasthan News Portal धर्म

​​धार्मिक अनुष्ठान: सुंदरकांड व दिव्य महाआरती
जन्मोत्सव की शुरुआत बाबा पंचमुखा हनुमान के विशेष अभिषेक और अलौकिक चोला श्रृंगार के साथ हुई। सामूहिक सुंदरकांड पाठ के उपरांत संध्या काल में आयोजित भव्य महाआरती मुख्य आकर्षण रही। शंख, घंटों की ध्वनि और ‘जय बजरंगबली’ के उद्घोष के बीच हुई इस आरती ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
इस पुनीत अवसर पर बीकानेर पूर्व की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी एवं बीकानेर पश्चिम के विधायक श्री जेठानन्द व्यास ने शिरकत कर बाबा का आशीर्वाद लिया। अतिथियों का पंचमुखा सेवा समिति के सदस्यों, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक व सरिता नाहटा, तथा जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार व कौशल शर्मा ने भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की।



Share This News