





Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। बीकानेर के वैष्णव मंदिरों में फागुन मास में इन दिनों ठाकुर जी को फाग उत्सव दर्शन हो रहें हैं। दाऊ जी मंदिर के मुख्य प्रबंधक अधिकारी श्री ब्रजभूषणस गोस्वामी ने बताया कि अभी प्रतिदिन सुबह ठाकुर जी को विभिन्न प्रकार के फूलों, गुलाल एवं इत्र से होली खेलाई जाती है । महिलाओं द्वारा चग के साथ फाग धमाल के कीर्तन किए जाते हैं। इस समय फूलों का विशेष श्रृंगार भी किया जाता है और ठाकुर जी को भोग में तरह तरह की सामग्री पधराई जाती है। सुबह मंगला एवं राजभोग तथा शाम को संध्या आरती व शयन के दर्शन होते हैं। मंदिर में इन दिनों 19 से 21 फरवरी तक होने वाले 121 वें पाटो उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मंदिर में रंग रोगन किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रमो के लिए मंदिर के श्रद्धालु उत्साह से तैयारियों में जुटे हैं।




