





Thar पोस्ट न्यूज। आज सुबह बीकानेर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन बंदी ने आत्महत्या कर ली। श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ निवासी दीपक कुमार ने जेल परिसर में अपनी पृथक सेल में फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक बंदी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही थी। सुरक्षा कारणों से उसे अन्य कैदियों से अलग एक विशेष सेल में रखा गया था। दो दिन पहले उसने एक साथी बंदी पर जानलेवा हमला किया था, जिसके बाद निगरानी बढ़ाते हुए उसे पृथक बैरक में शिफ्ट किया गया था।

