ताजा खबरे
शोभायात्रा के साथ श्रीरतन बिहारी जी मन्दिर में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ’ आज सेजैसलमेर में डोनाल्ड ट्रंप की पुत्री टिफनी ट्रंप एवं उनके पति माइकल बोलोस का अभिनन्दनपीबीएम अस्पताल परिसर सहित 20 स्थानों पर काटे चालानकैंसर अस्पताल मे जुड़ेगी पानी की 500 फ़ीट की नई पाइप लाइनयूरोप की यात्रा- भाग : 3 बीकानेर से इटली का अनूठा जुड़ावबीकानेर जिला दवा विक्रेता संघ (रजि) के चुनाव हुए निर्विरोधदेश: विदेश की खास खबरेंबिजली बन्द रहेगी, इतने घण्टे असरस्पा सेन्टर में 27 से अधिक युवतियां हिरासत में, 6 युवक गिरफ्तारजैसलमेर में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था, ट्रम्प की पुत्री टिफनी ट्रम्प का दौरा
SAVE 20260530 203204 केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने डेली तलाई में पीएचसी भवन एवं शिवनगर में 33/11 केवी जीएसएस का किया लोकार्पण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट, राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेली तलाई में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन तथा ग्राम पंचायत शिवनगर में 33/11 केवी विद्युत ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल तथा राजस्थान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत सरोवर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जल संरक्षण का संदेश दिया।डेली तलाई में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की भजनलाल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन के सपनों को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिली है। डेली तलाई में 1 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से निर्मित पीएचसी भवन तथा शिवनगर में 33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण इसी विकास यात्रा का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत क्षेत्र की प्रत्येक ढाणी तक विद्युत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। साथ ही दंतौर, 465 हेड, पुगल सहित विभिन्न स्थानों पर 132 केवी जीएसएस स्थापित किए गए हैं तथा ग्राम पंचायत स्तर पर 33/11 केवी जीएसएस का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। बड़े जलाशयों एवं जल भंडारण संरचनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पारंपरिक जल स्रोतों, बावड़ियों, तालाबों एवं सरोवरों के संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके।

राजस्थान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार ने कहा कि जल ही जीवन है और जल संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताया।

खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में खाजूवाला विधानसभा अग्रणी बन रही है।

श्री श्याम पंचारिया ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।जनसभा में हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एसडीएम पूगल सुश्री दिव्या विश्नोई, बीडीओ श्री गोपाराम मेघवाल, तहसीलदार अशोक पारीक, विद्युत विभाग के अधिकारी श्री विजय मीणा एवं श्री अजय डूंडवाल, आईजीएनपी के अधिशासी अभियंता श्री दीपाकर शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।


Share This News