ताजा खबरे
IMG 20210228 WA0145 कुसुम देवी डागा की स्मृति में घुटना दर्द निवारण शिविर 4 मार्च को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। मुक्ति संस्था बीकानेर के तत्वावधान में महिला चेतना की अग्रदूत एवं सामाजिक बदलाव की पक्षधर, प्रख्यात समाजसेवी स्व. कुसुम देवी डागा की स्मृति में 13 वां घुटना दर्द निवारण शिविर गुरुवार 4 मार्च को आयोजित होगा
कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट महेंद्र जैन एवं समन्वयक तोलाराम पेडीवाल ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुक्ति संस्था के तत्वावधान में स्थानीय ब्रह्म बगीचा, नत्थूसर बास, बीकानेर में 13 वां निशुल्क कुसुम देवी डागा स्मृति घुटना दर्द निवारण शिविर का आयोजन गुरुवार को प्रातःकाल 10:30 बजे होगा ।
जैन एवं पेडीवाल ने बताया गत बारह वर्षों से लगातार आयोजित होने वाले निशुल्क शिविर में वरिष्ठ फिजियोथरपिस्ट डॉ हेमन्त व्यास, डॉ मारूती नंदन स्वामी, डॉ सुभाष भास्कर एवं डॉ भारती पुरोहित अपनी सेवाएँ देंगे, उन्होंने बताया कि जरुरतमंद घुटना पीड़ितों को हाथोंहाथ निशुल्क नीबेल्ट उपलब्ध कराये जाने है ।


Share This News