ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20210218 124321 scaled हेमंत किराडू ने फिर ठोकी ताल, रथखाना कॉलोनी में फिर शुरू हो आरटीओ ऑफिस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। रथखाना कॉलोनी में आरटीओ ऑफिस फिर से शुरू करवाने की मांग इंटक नेता हेमंत किराडू ने दोहराई है। किराडू ने आज बताया कि बाई बेटियों को गंगानगर रोड पर लाइसेंस के लिए अकेले जाना पड़ता है कभी भी हादसा हो सकता है। बीकानेर में आरटीओ के इंस्पेक्टर लोडिंग गाड़ी ऑटो रिक्शा का चालान मनमाने तरीके से काट रहे हैं जबकि सभी फिटनेस PUC ऑनलाइन रजिट्रेशन में अंकित है।भारतीय ट्रासपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन इंटक के हेमंत किराड़ू ने बताया कि इंस्पेक्टर अपनी वर्दी का रोब दिखाते है। इस संबंध में संघटन के हेमन्त किराड़ू ने राज्य के ट्रांसपोर्ट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को टिवटर के माध्यम से एवं पत्र लिख कर उच्च अधिकारी से जांच कराने मांग की है। बीकानेर में आरटीओ कार्यालय मनमाने तरीके से ट्रासपोर्ट वर्कर्स को परेशान कर रहे हैं। राज्य व केंद्र सरकार ने फिटनेस आदि पर छूट दे रखी है, फिर भी बीकानेर में इंस्पेक्टर राज चल रहा है। इस पर मंत्री को लिखा कि इंस्पेक्टर राज बंद हो वरना इटक इंस्पेक्टर राज के खिलाफ आंदोलन करेगा। किराडू ने रथखाना कॉलोनी में आरटीओ ऑफिस फिर से शुरू करने की मांग की है।


Share This News