ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 30 शम्भु-शेखर सक्सेना राज्य स्तरीय पत्रकारिता और साहित्य पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़, बीकानेर। शम्भु-शेखर सकसेना सामाजिक विकास संस्थान की ओर से 11वाँ राज्य स्तरीय पत्रकारिता और साहित्य का पुरस्कार समारोह आगामी मार्च माह में बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2020 के लिए राज्य स्तरीय पत्रकारिता तथा साहित्य पुरस्कारों के लिए संस्थान की ओर से प्रविष्टियां 28 फ़रवरी 2021 तक आमंत्रित की गई हैं।ये प्रविष्टियां संस्था के कार्यालय 50, नागणेचेजी स्कीम, बीकानेर पर भिजवाया जा सकता है, जबकि राज्‍य स्‍तरीय विशिष्‍ट पत्रकारिता तथा साहित्‍य पुरस्‍कारों (बीकानेर के लिए) की प्रविष्टि भेजने की आवश्‍यकता नहीं है। इन पुरस्‍कारों का चयन संस्‍थान की ओर से गठित कमेटी करेगी।

संस्थान की सचिव रेणु सकसेना ने बताया कि साहित्य विभूति स्वर्गीय शंभुदयाल सकसेना और पत्रकारिता के स्तम्भ रहे स्वर्गीय शेखर सकसेना की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से वर्ष 2009 में इस संस्थान का गठन किया गया था। वर्ष 2010 से प्रतिवर्ष साहित्य के क्षेत्र में शंभुदयाल सकसेना राज्य स्तरीय पत्रकारिता एवं साहित्य अवार्ड आरम्भ किया गया था। दोनों पुरस्कारों में राज्य स्तरीय अवार्ड के लिए 5100 रुपए नगद, विशिष्ट पुरस्कार के लिए 2100 रुपए नगद, एक-एक चाँदी का मेडल तथा सम्मान-पत्र प्रदान किया जाता है। इन पुरस्‍कारों के लिए प्रिंट के साथ इलेक्‍ट्रोनिक मीडिया से जुडे पत्रकार भी आवेदन कर सकेंगे।

राज्य स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार के लिए पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले पत्रकार समाचार-पत्रों की कटिंग के साथ तथा राज्य स्तरीय साहित्य पुरस्कार के लिए साहित्यकार अपनी गत पाँच वर्षों में प्रकाशित उपन्यास अथवा कहानी संग्रह की दो प्रतियाँ मय जीवनी संस्थान के कार्यालय पर 28 फ़रवरी 2021 तक भिजवा सकते हैं


Share This News