ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20210319 WA0149 वाणिज्य कर विभाग की एमनेस्टी स्कीम 2021 का अधिकाधिक उठाएं लाभ : चारण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल सचिव वीरेंद्र किराडू, नरेश मित्तल, कुन्दनमल बोहरा एवं दिलीप रंगा ने वाणिज्य कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन हरिसिंह चारण का बीकानेर पदस्थापन पर स्वागत कर जीसटी के सम्बंध में आ रही समस्याओं पर चर्चा की। अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन हरिसिंह चारण, उपायुक्त देव कुमार अरोड़ा, सहायक आयुक्त सुनील रिणवा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बजट 2021 में एमनेस्टी स्कीम 2021 की बहुप्रतीक्षित घोषणा की है ताकि व्यवहारी फर्मों के विरुद्ध बकाया मांग को समाप्त किया जा सके। व्यवहारियों को इस स्कीम के तहत युक्तियुक्त जानकारी देने एवं इस स्कीम से सम्बंधित नियमों से अवगत करवाने हेतु दिनांक 23 मार्च 2021 को शाम 5 बजे बीकानेर जिला उद्योग संघ औद्योगिक क्षेत्र रानीबाजार के कोंफ्रेंस हॉल में व्यवहारियों, औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों से संवाद हेतु सेमीनार एवं परिचर्चा का आयोजन रखा गया है इस पर उपस्थित औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों ने अपने स्तर पर सम्बंधित सभी उद्यमी व व्यापारियों को सूचना उपलब्ध करवाकर संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने का आश्वासन दिया।


Share This News