ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 16 नगर निगम ले औद्योगिक क्षेत्रों की सफाई और बिजली का जिम्मा! रिको करेगा इन सेवाओं का भुगतान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp news बीकानेर के औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक अनूप सक्सेना के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त ए.एच. गोरी से मुलाक़ात कर रानीबाजार, बींछवाल व करणी औद्योगिक क्षेत्र को साफ़ सुथरा बनाने व समुचित प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने हेतु चर्चा की | औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने आयुक्त को बताया कि रिको लि. बीकानेर के पास समुचित संसाधन ना होने एवं ठेका प्रथा के कारण रिको के रानीबाजार, बींछवाल ओर करणी औद्योगिक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था एवं बिजली व्यवस्था काफी दयनीय है और रानीबाजार, बींछवाल ओर करणी औद्योगिक क्षेत्र में यदि नगर निगम सफाई एवं बिजली व्यवस्था को अपने हाथों में लेता है तो इसके एवज में रिको लिमिटेड नगर निगम को आने वाले खर्च का भुगतान कर देगी | बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि दिनांक 3 फरवरी 2021 को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति की मीटिंग में भी यह मुद्दा उठाया गया था । साथ ही रिको द्वारा सफाई एवं बिजली व्यवस्था के भुगतान नगर निगम को करने की स्थिति में रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र के उपमहापोर व पार्षद राजेंद्र पंवार, वार्ड संख्या 31 के पार्षद पुनीत शर्मा, वार्ड संख्या 30 की पार्षद खुशबू पंवार व वार्ड संख्या 29 के पार्षद भंवरलाल सहू ने भी औद्योगिक क्षेत्र की सफाई का जिम्मा नगर निगम द्वारा लेने पर अपनी सहमति के साथ अनुशंसा पत्र भी दिया गया है | बींछवाल औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष प्रशांत कंसल एवं उमाशंकर माथुर ने बताया कि यदि औद्योगिक क्षेत्रों में नगर निगम की ओर से सफाई का कार्य करवाया जाता है तो औद्योगिक क्षेत्र एकदम साफ सुथरे दिखने लगेंगे ओर स्वच्छ भारत की परिकल्पना भी सार्थक हो सकेगी ओर बाहर से आने वाले उद्यमियों व व्यापारियों में भी इसका अच्छा सन्देश जाएगा ।


Share This News