ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20210303 184833 2 हज़ार रूपए के नोट को लेकर आई यह खबर! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट, विशेष समाचार
Share This News

Tp न्यूज़। देश में एक बार फिर 2 हज़ार रूपए के नोट को लेकर बड़ी खबर आई है। एटीएम से 2 हज़ार के नोट गायब हो रहे है। एक बार फिर 2 हजार के नोट बंद होने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एटीएम से दो हजार के नोट नहीं निकाले जा सकेंगे. इसका कारण नोटों का खराब होना माना जा रहा है यदि किसी को 2 हजार ने नोट चाहिए तो उन्हें बैंक की शाखा से मिल सकते हैं। इंडियन बैंक के एटीएम से 2 हजार रुपए के नोट नहीं मिलेंगे। वहीं बैंक की तरफ से इस बारे में खाताधारकों को जानकारी दे दी है बैंक का कहना है कि दो हजार का नोट बदलवाने के लिए हर दिन कई लोग बैंक आ रहे थे। वहीं कई बार 2 हजार का नोट एटीएम से निकलने के कारण उनका छुट्टा लेने के लिए लोग शाखा आते हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए दो हजार के नोट एटीएम में नहीं डाले जाएंगे।  देश के कई अन्य बैंकों ने भी 2 हजार के नोट एटीएम में डालने बंद कर दिए हैं. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी अपने एटीएम से दो हजार के नोटों का कैलिब्रेशन खत्म कर रहा है. वहीं बीओबी, बीओई, यूनियन बैंक और स्टेट बैंक भी एटीएम में 200 और 500 के नोट डाल रहा है। इस बारे में बैंकों के अधिकारियों का कहना है कि काफी समय से आरबीआई से दो हजार के नोट नहीं मिल रहे हैं। बाजार से भी शाखाओं में दो हजार के बहुत कम नोट आ रहे हैं। वहीं जो आ रहे हैं उनमें ज्यादातर गंदे और मुड़े हैं. ऐसी करेंटी एटीएम में रिजेक्ट हो जाती है इसलिए दो हजार की जगह 5 सौ के नोट एटीएम में कैलिब्रेट किए जा रहे हैं।


Share This News