ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 111 कल खुले रहेंगे बाज़ार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। कोरोना के चलते बीकानेर नगर निगम सहित नोखा, श्रीडूंगरगढ़ एवं देशनोक पालिका सीमा में स्थित समस्त व्यापारिक, व्यवसायिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आदि शनिवार सांय 8 बजे से सोमवार प्रातः 6 बजे तक बंद रखने के आदेश पूर्व में जारी किए गए थे।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) सुनीता चौधरी ने एक अन्य आदेश जारी कर इन आदेशों की निरन्तरता में रविवार को निगम बीकानेर, देशनोक,श्रीडूंगरगढ़ व नोखा नगर पालिका सीमा में सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान खोलने के लिए छूट प्रदान की गई है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) सुनीता चैधरी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि रविवार को बीकानेर नगर निगम सहित नोखा, श्रीडूंगरगढ़ और देशनोक पालिका सीमा में समस्त व्यापारिक, व्यवसायिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, मॉल, कटले, दुकान सब्जी मंडी, गाडे़, अस्थाई दुकान,े भ्रमणशील ठेलेे आदि 13 सितंबर रविवार को सांय 8 बजे तक खुले रहेगें। शेष आदेश पूर्व की भांति यथावत रहेंगे।

Tp न्यूज। विशेष योग्यजन निर्वाचन सहभागिता के लिए गठित समिति की बैठक 14 को। विशेष योग जनों की निर्वाचन में शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए गठित कमेटी की बैठक 14 सितंबर को प्रातः 11ः30 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए एच गौरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पवार सदस्य सचिव तथा महावीर विकलांग समिति के अनंत वीर जैन, सजग दिव्यांग सेवा संस्थान की रेखा मेघवाल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जे पी अरोड़ा तथा वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी सेटेलाइट हॉस्पिटल पुरुषोत्तम शर्मा सदस्य हैं।


Share This News