





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में गर्मी का सितम शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज गर्मी की बात कही है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 17 अप्रैल से राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव का असर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी रहेगी और पश्चिमी इलाकों में लू चलने की शुरुआत हो चुकी है। श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 अप्रैल को श्रीगंगानगर और बाड़मेर में हीटवेव और तेज होने की संभावना है।अगले 3 दिनों में पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के स्तर को छू सकता है। इस दौरान बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर में हीव वेव्स चलेंगी। तेज गर्मी का असर सामान्य दिनचर्या पर पड़ने लगा है।




