ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20201019 WA0119 शहर में हाइपो क्लोराइड का छिड़काव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। विप्र फाउंडेशन बीकानेर शहर की कोरोना कार्यकाल में 27 मार्च से अब तक अनवरत सेवा कार्य जारी है । कभी मास्क वितरण,कभी आयुर्वेद काढ़ा वितरण तो कभी हाइपो क्लोराइड का छिड़काव । आज इस कार्यक्रम के तहत हाइपो क्लोराइड का छिड़काव शहर के दक्षिण में पवनपुरी स्थित हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान(ओटीएस) में किया गया । तो दूसरी तरफ जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित कार्यालय अधिशाषी अभियंता,जिला ग्रामीण खण्ड,प्रथम,जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग में,शहर के भीतरी क्षेत्र रंगों की गली नम्बर एक,नत्थानियो की सराय,जस्सूसर गेट के बाहर किया गया । विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि छिड़काव शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमित घरों या कार्यालयों में मांग के अनुसार निशुल्क किया जाता है । महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी योगेश बिस्सा ने बताया कि इस कार्यक्रम में वार्ड 58 के पार्षद दुर्गादास छंगाणी का अच्छा सहयोग मिल रहा है । आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार व्यास,योगेश बिस्सा के अलावा छोटूलाल चुरा का अच्छा सहयोग रहा । बुधवार सुबह 9 बजे मोहता चौक में मारवाड़ जनसेवा समिति,विप्र फाउंडेशन के सयुक्त तत्वाधान में मास्क वितरण एवं मास्क पहनने हेतु प्रेरित करने का कार्यक्रम रखा गया है ।


Share This News