





Thar पोस्ट न्यूज। रोमांच से भरा फेडरेशन कप 2025 रोलर डर्बी का पहला दिन!। राजस्थान स्केट एसोसिएशन की मेजबानी में सोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले आयोजित फेडरेशन कप 2025 रोलर डर्बी प्रतियोगिता के पहले दिन ही खिलाड़ियों ने ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि दर्शक दंग रह गए। सुबह की पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुए मैचों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।





सुबह के पहले मैच में राजस्थान की गर्ल्स टीम ने तमिलनाडु के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। 100-12 के भारी अंतर से जीत दर्ज कर राजस्थान की बेटियों ने साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं। टीम की कॉर्डिनेशन ने सभी को हैरान कर दिया।
जोरदार प्रतिस्पर्धा वाले अन्य मैचः
1ण् तमिलनाडु बॉयज बनाम कर्नाटकः इस रोमांचक मुकाबले में तमिलनाडु ने कर्नाटक को कड़ी टक्कर देते हुए हराया।
2ण् उत्तर प्रदेश बनाम तेलंगानाः यूपी की टीम ने अपने मजबूत खेल से तेलंगाना को मात दी।
3ण् राजस्थान कि बॉयज टीम ने तमिलनाडु बॉयज टीम को हराया।
शाम 6 बजे स्थानीय स्टेडियम में आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में राजस्थानी संस्कृति में मेजबानी देखने को मिली। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राजस्थान स्केट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, बीकानेर यू आई टी के पूर्व चेयरमैन एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री महावीर रांका ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
समारोह में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तिः
- श्री महावीर रांका (पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान स्केट एसोसिएशन एवं पूर्व चेयरमैन, नगर सुधार न्यास बीकानेर)
- श्री बलविंदरजीत सिंह (उपाध्यक्ष, रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया)
- श्री राजेश आनंद (अंतरराष्ट्रीय रेफरी, रोलर हॉकी)
- श्री नरेश शर्मा (सचिवालय अधिकारी, आरएसएफआई)
- श्री अनिल कुमार सिंह (चेयरमैन, राजस्थान स्केट एसोसिएशन)
- श्री सुरेंद्र सिंह राठौड़ (संयुक्त सचिव, राजस्थान स्केट एसोसिएशन)
- श्री अनिल जोशी (प्रशिक्षक, भारतीय तीरंदाजी टीम)
- श्री भंवर लाल (वार्ड पार्षद, बीकानेर नगर निगम)