ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20230305 WA0099 फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब मारवाड़ क्लब जोधपुर ने जीता Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। 29 वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची क्लब फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब मारवाड़ क्लब जोधपुर ने जीता। उसने खिताबी मुकाबले में डीएफए बीकानेर को 2-0 से मात दी। पुष्करणा स्टेडियम के हरे भरे मैदान में खेले गये फाइनल मुकाबले के दो गोल जोधपुर के गौरव नरूका ने किये। मास्टर बच्ची क्लब समिति के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीम के खिलाडिय़ों को ट्रांफियां व व्यक्तिगत पुरस्कार डॉ बी आर अम्बेडकर पीठ के महानिदेशक मदन मेघवाल,भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन अवार्डी मगन सिंह राजवी,उद्योगपत्ति क न्हैयालाल कल्ला,पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद,कर्मचारी नेता महेश व्यास,आयकर आयुक्त जे पी तलानिया, समाजसेवी विमलराय आचार्य ने प्रदान किये। इस मौके पर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने भी विजेता टीम को बधाई दी तथा उपविजेता टीम को फिर से मेहनत करने की सीख देकर आगामी टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं प्रदान की। इससे पहले वरिष्ठ फुटबाल खिलाडिय़ों का एक मैत्री मैच भी खेला गया। जिसे देखने के लिये बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। समिति के सचिव भरत पुरोहित ने आएं हुए आगुन्तकों,खिलाडिय़ों का आभार जताया। जबकि अध्यक्ष सुनील बांठिया ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संचालन दिलीप जोशी ने किया।


Share This News