ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 106 100 युवाओं को मौत का इंतज़ार? Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। प्रदेश में पाली जिले में बाली उपखंड के कागड़दा गांव के 100 से अधिक युवाओं को मौत का इंतज़ार है। यह गाँव पूरी तरह से सिलकोसिस नामक बीमारी की चपेट में आ गया है। इस गाँव के प्रत्येक घर में कोई न कोई जीवन की अंतिम सांसें गिन रहा है। कई महिलायें ऐसी भी हैं, जो 20 साल की उम्र भी पार नहीं कर पाई है और विधवा हो गई। यहाँ 100 से ज्यादा ऐसे युवक हैं जो हर पल अपनी मौत का इंतजार कर रहे हैं। गांव में अब तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गांव के युवाओं ने अपना पेट पालने के लिए पत्थर कटाई का काम पकड़ा था। इस काम से पैसा तो आने लगा, किंतु घरों में सिलकोसिस बीमारी भी आ गई। इस बीमारी से अब गांव में वीरानी छा गई है। पिछले कईसालों से यह गांव इस बीमारी से उबर नहीं पा रहा है। गांव के लोगों में इस बीमारी का खौफ इतना हो गया है कि वे अस्पताल जाकर अपनी जांच तक नहीं करवा रहे हैं। बीमारी से सामाजिक ताना बाना भी ध्वस्त हो गया है।


Share This News