





Thar पोस्ट न्यूज। विश्वविख्यात बीकाजी ब्रांड के संस्थापक शिवरतन अग्रवाल को अंतिम विदाई देने ले लिए आज जन सैलाब उमड़ पड़ा। गर्मी की परवाह किये बगैर लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। फ़न्ना बाबू की अंतिम यात्रा समाज के श्मशान घाट हांडीकुंडी पहुंची। जहां करीब 5 क्विंटल चंदन की लकड़ियों से चिता सजाई गई जहां उनके बेटे दीपक अग्रवाल ने मुखाग्नि दी। इससे पहले “फन्ना बाबू अमर रहे” के नारों से अंतिम यात्रा गूंज उठी। आज शुक्रवार सुबह सार्दुलगंज स्थित आवास से बाबू की अंतिम यात्रा रवाना हुई, जो नत्थूसर गेट होते हुए सतीमाता मंदिर के पास स्थित श्मशान घाट पहुंची। पूरे रास्ते पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्य के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, वैभव गहलोत सहित अनेक गणमान्य बीकानेर पहुंचे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उनके निधन पर दुख जताया है। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा, बीकानेर को विश्वपटल ख्याति दिलवाने मंे फन्ना बाबू का बड़ा योगदान रहा है। उद्योग जगत के साथ ही समाज सेवा में भी वे सदैव अग्रणी रहे। उनकी शवयात्रा में पूर्व मंत्री देवीािसंह भाटी, पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, पूर्व मंत्री बी.डी.कल्ला, पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी सहित अनेक लोगों ने अग्रवाल के निवास पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की वहीं अंत्येष्टि स्थल पर भी इनमंे से अधिकांश पहुंचे। पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व व्यवसायी उपस्थित रहे।




