ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20201014 WA0140 वरिष्ठ नागरिकों ने बदली सूरत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

TP न्यूज। बीकानेर में लालीबाई पार्क के पास भटोलाई तलाई स्थित गवरा दादी सार्वजनिक मुक्तिधाम में शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने मुक्तिधाम की सूरत ही बदल दी है। पिछले सात सालों से शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने यहा सुबह-शाम को श्रमदान कर रहे है जो बदस्तूर आज भी जारी है। इस मुक्तिधाम में जनसहयोग से समतलीकरण, गेट, छापर, बैठक व्यवस्था, पौधरोपण आदि कार्य किए गए है। वरिष्ठ नागरिक केवलचंद ओझा ने बताया कि पहले इस मुक्तिधाम में जंगल व कंटीली झाड़िया उगे हुए थे, फिर कुछ वरिष्ठ दोस्तो के साथ मिलकर इस मुक्तिधाम में चारों ओर हरियाली हो गई। इस मुक्तिधाम में रोजाना सुबह दो घंटे और शाम को भी वरिष्ठ नागरिकों की ओर से श्रमदान किया जाता है। इसके अलावा इस मुक्तिधाम में ठंडे पानी की मशीन, प्याऊ, चौकी भी बनाई गई है। इस मुक्तिधाम में किसी से रुपए नहीं लेते है यहाँ भामाशाह स्वयं ही काम करवाते है। सुबह-शाम यहाँ सफाई और पौधों को पानी दिया जाता है। इस श्रमदान में वरिष्ठ नागरिक केवलचंद ओझा, गोपाल पेड़ीवाल, हंसराज ओझा, सत्यनारायण ओझा, गोपीकिशन सारस्वत, देवकिशन ओझा, राधेश्याम स्वामी, केवल सारस्वत आदि है। 


Share This News