ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20230805 132947 बीकानेर की दो खिलाड़ियों का भारतीय रेलवे पावर लिफ्टिंग टीम में चयन Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। उत्तराखंड राज्य पावर लिफ्टिंग संघ द्वारा काशीपुर में दिनांक 8 से 13 अगस्त 2023 को होने वाली सीनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर मंडल की दो खिलाड़ियों कमर्शियल क्लर्क सुश्री रीमा कुमारी और वरिष्ठ तकनीशियन( यांत्रिक) श्रीमती रेखा आचार्य का चयन भारतीय रेलवे महिला टीम में हुआ है।

हाल ही में संपन्न हुई 13 वीं महिला अखिल भारतीय अंतर रेलवे पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में इन दोनो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता था जिसके आधार पर इनका चयन भारतीय रेलवे टीम में हुआ है। सुश्री रीमा कुमारी 47 किलोग्राम वर्ग में तथा श्रीमती रेखा अचार्य का 69 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारतीय रेलवे की पुरुष व महिला टीम का कोचिंग कैंप वेस्टर्न रेलवे मुंबई में 17 जुलाई से 5 अगस्त तक चल रहा है इसके पश्चात टीम 6 अगस्त को मुंबई से काशीपुर के लिए रवाना होगी। श्रीमती रेखा आचार्य भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं तथा इन्हें राजस्थान सरकार द्वारा महाराणा प्रताप पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।


Share This News