ताजा खबरे
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 158 राजस्थान सहित अनेक राज्यों में 21 से स्कूल खुलेंगे Rajasthan News Portal दिल्ली, बीकानेर अपडेट, राजस्थान
Share This News

Tp न्यूज़। राजस्थान समेत देश के अनेक राज्यों में 21 सितंबर से 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल खुलने जा रहे हैं। इस बाबत केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार 21 सितंबर से कन्टेन्मेंट जोन के बाहर के स्कूलों में नौवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को अपने शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए स्कूल जाने की अनुमति दी जा सकती है। स्टूडेंट्स अपने पेरेंट्स से लिखित अनुमति लेने के बाद ही शिक्षकों से गाइडेंस लेने के लिए स्कूल आ सकेंगे। स्कूलों को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी गाइडलाइंस का पालन करना होगा। जबकि कई राज्यों ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल न खोलने के फैसला लिया है, जबकि कुछ राज्यों ने पढ़ाई को हो रहे नुकसान और 2021 की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखकर 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने की इजाजत दे दी है। हालांकि कुछ सरकारें अभी असमंजस में हैं।


Share This News